{"_id":"64ac46a35f1c28ff3509fe58","slug":"police-engaged-in-following-the-route-diversion-overnight-hapur-news-c-306-1-gha1001-162-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रातभर रूट डायवर्जन का पालन कराने में जुटी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रातभर रूट डायवर्जन का पालन कराने में जुटी रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने रविवार से रूट डायवर्जन का प्लान लागू कर दिया है। इसमें दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों को भी बुलंदशहर की तरफ से निकाला जा रहा है। रात में एसपी ने हापुड़ से लेकर ब्रजघाट तक रूट डायवर्जन कि स्थिति देखी।
रविवार रात में दिल्ली की तरफ से आने वाले सभी बड़े और भारी वाहनों को पुलिस ने ब्रजघाट की तरफ नहीं जाने दिया। डायवर्जन के चलते दिल्ली की तरफ से आने वाली बस समेत अन्य भारी वाहनों को स्याना बुलंदशहर मार्ग को निकाला गया। जिससे कांवडिय़ों के लिए सड़क बिल्कुल खाली दिखाई पड़ी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि रविवार की रात से जलाभिषेक के लिए हजारों कांवडिय़े जल भरकर मुरादाबाद, अमरोहा, अलीगढ़, संभल समेत कुछ कांवडिय़े हापुड़, नोएडा, दिल्ली के लिए निकले थे। जिनकी सुरक्षा और जाम से बचाव के लिए रूट डायवर्जन को लागू करा दिया गया। जिसके लिए शाम से देर रात तक पुलिस डायवर्जन का पालन कराने में जुटी रही।
पुलिस बैरियर और अस्थाई चौकियों पर सख्त पहरा
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा गढ़ सर्किल में दस अस्थाई पुलिस चौकी तैयार कराई गई हैं। सभी बैरियर और चौकियों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। कांवड़ियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।