फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police empty handed even after two days, panic among toll workers

Hapur News: दो दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ, टोलकर्मियों में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police empty handed even after two days, panic among toll workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मी को टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटने वाली कार को पुलिस दो दिन बाद भी ट्रेस नहीं कर पाई है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरा भी कार का नंबर रीड नहीं कर पाए। पुलिस की कार्य प्रणाली से टोल कर्मियों में दहशत है।

शुक्रवार रात करीब ढाई बजे गाजियाबाद की तरफ से टोल प्लाजा पर पहुंची कार ने लाइन नंबर 5 पर खड़े चित्रकूट निवासी टोल कर्मी हेमराज को टक्कर मार दिया। कार करीब 50 मीटर तक टोल कर्मी को सड़क पर घसीटते ले गई थी। जिसमें टोल कर्मी के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। चिंताजनक हालत में टोलकर्मी को रामा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक बनी है। इधर, पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार करना तो दूर, अब तक कार के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाने में भी विफल है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के समय कार की गति अधिक होने के कारण टोल प्लाजा पर लगे कैमरा कार के नंबर को रीड नहीं कर पाए। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द की कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed