फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police dint get murder clue

Hapur News: 500 सीसीटीवी कैमरों और 300 मोबाइल नंबरों की जांच, नहीं मिला हत्या का सुराग

Wed, 02 Apr 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
police dint get murder clue
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने करीब 300 मोबाइल नंबरों और 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। लेकिन अभी तक न तो मृतक की शिनाख्त हुई है और न ही हत्या का सुराग लग पाया है।
विज्ञापन


गांव बक्सर के निकट फुलडहरा ड्रेन में छह दिन पूर्व ग्रामीणों ने अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। मृतक का गला काटने के अलावा शरीर पर अलग-अलग 32 स्थानों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई है। मृतक की शिनाख्त और हत्यारोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने घटना के संभावित समय के दौरान घटना स्थल के आसपास चल रहे 300 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की है। इन नंबरों के सीडीआर प्राप्त कर जांच की जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के अलग-अलग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है। जबकि गांव अल्लाबख्शपुर, पिलखुवा छिजारसी, बुलंदशहर रोड के कुराना टोल प्लाजा पर करीब 700 से अधिक संदिग्ध वाहनों के नंबरों की जांच की जा रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए काफी कोशिश की जा रही हैं। संदिग्ध मोबाइल नंबर के अलावा वाहनों के नंबरों की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मृतक की शिनाख्त हो जाएगी। जिसके बाद जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed