फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police dint get any clue

Hapur News: गंगा में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

Fri, 31 May 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 May 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
police dint get any clue
ब्रजघाट। गंगा नगरी में स्नान के दौरान डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनो ने भी निजी गोताखोरों के माध्यम से युवक को गंगा में तलाश किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने सीओ से मिलकर एनडीआरआफ की टीम का सहयोग लेने की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद गाजियाबाद के मुुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव हिसाली निवासी सुनील कुमार गाजियाबाद में एक व्यक्ति के यहां कार चलाता था। जो बृहस्पतिवार को कार मालिक समेत उसके परिजनों के साथ ब्रजघाट पर मुंडन संस्कार के लिए आया था। मुंडन संस्कार के दौरान सुनील गंगा में स्नान करने लगा। जो तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को काफी तलाश कराया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह को भी युवक के परिजनों ने गंगा किनारे पहुंच कर निजी गोताखोरों के माध्यम से युवक को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद परिजन सीओ आशुतोष शिवम से मिले। जिन्होंने सुनील की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम का सहयोग लेने की मांग की है। सीओ ने बताया कि युवक को तलाश किया जा रहा है, अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed