फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police dint arrest two accused

Hapur News: प्रीतम हत्याकांड में नहीं पकड़े गए दो आरोपी

Mon, 04 Nov 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Nov 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
police dint arrest two accused
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव शेरा किशना वाली मंढ़ैया निवासी किसान प्रीतम सिंह की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


31 अक्तूबर की रात गांव निवासी बुजुर्ग किसान प्रीतम सिंह और उनके परिजनों पर ओमपाल, उसके भाइयों और रिश्तेदार ने मिलकर रंजिशन हमला कर दिया था। जिन्होंने तीन ट्रैक्टरों से पीडि़त पक्ष के लोगों को कुचल दिया। घटना में प्रीतम सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी ओमपाल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं घटनाक्रम का मुख्य सूत्रधार चमन सिंह और एक अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। जिस कारण मृतक के परिवार के लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed