{"_id":"679fb3da208530325a0bacf3","slug":"police-did-not-take-action-in-the-case-of-beating-by-entering-the-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119912-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में घुसकर पिटाई के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में घुसकर पिटाई के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में 25 जनवरी की रात में घर के सामने डीजे बजाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक व उसके परिवार को पीट दिया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में एसपी से शिकायत की गई है।
गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 जनवरी की रात लगभग नौ बजे वह अपने घर थे। गांव के ही राजेश के घर एक कार्यक्रम था। इसमें डीजे बज रहा था। जैसे ही डीजे उनके घर के सामने आया तो उनके पुत्र देवव्रत ने डीजे बजाने का विरोध कर दिया। इस पर आरोपी राजेश, सोनू, विकास उर्फ भोली और प्रशांत ने गाली गलौज कर उनके पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने किसी भारी चीज से उनके पुत्र के सिर में कई प्रहार किए।
इससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह अपने पुत्र को लेकर घर आए गए। आरोपी पीछे से उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सीओ पिलखुवा को जांच मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।