फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police caught two accused

Hapur News: सिखेड़ा रजवाहे पर पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्कर गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 Jun 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
police caught two accused
पिलखुवा। पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर सिखेड़ा रजवाहा के पास पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। गोली लगने से घायल आरोपियों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपियों के कब्जे से एक गाय, मिनी ट्रक, तमंचा-कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर तस्कर गाय लेकर गोकशी करने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सिखेड़ा रजवाहे पर अपना घर आश्रम के पास पुलिस और गोतस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मेरठ के किठौर के मोहल्ला मदीना मस्जिद शाह जमाल नई बस्ती निवासी राशिद और गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा निवासी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, एक मिनी ट्रक, एक गाय और गोकशी करने के उपकरण बरामद किए। सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के गोतस्कर है, इनके खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर समेत अन्य थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं, दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके है। सीओ ने बताया कि गाय को शनिवार को दतैड़ी स्थित गोशाला पहुंचा दिया और आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

--
हिंदूवादी संगठनों ने दी बधाई
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं हिंदू जागरण मंच समेत अन्य संगठनों ने गोतस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को थाने जाकर बधाई दी है। बधाई देने वालों में अजय तिवारी, रविंद्र पंचारिया, मुकेश अग्रवाल, प्रवेश तेमर, राहुल शर्मा, मनोज नामदेव, धर्मवीर, कमल, रोहित, हिमांक, विवेक, अनिल समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed