{"_id":"66f081bc4ef78d72c60b5164","slug":"police-caught-the-accused-as-soon-as-the-shop-was-put-up-for-sale-hapur-news-c-135-1-hpr1002-115131-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दुकान बिकाऊ लिखते ही पुलिस ने पकड़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दुकान बिकाऊ लिखते ही पुलिस ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला दो भाईयों पर जानलेवा हमले में मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में पीडि़त ने अपनी दुकान पर बिकाऊ लिखवा दिया। इस पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी सचिन त्यागी ने बताया कि उसकी कुचेसर रोड चौपला पर हरित फुटवियर नाम से जूतों की दुकान है। 18 अगस्त की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे लवीस पुत्र अशोक निवासी गांव पीरनगर ने अपने छह साथियों के साथ उसके पुत्र उत्सव व भतीजे मधुर पर जान लेवा हमला कर दिया।
शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे आसपास के दुकानदारों में रोष व्याप्त है। आरोपी आए दिन किसी न किसी के साथ वारदातें करते रहते हैं। ऐसी स्थिति में वह व उसका परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर पीडि़त ने अपनी दुकान को बंद कर उस पर दुकान बिकाऊ लिखवा दिया है। हालांकि पुलिस ने फोटो वायरल होते ही आरोपी लवीश को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कर, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।