{"_id":"6543cc5de3118dfe390ee164","slug":"police-caught-crackers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4499-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाबूगढ़ में मकान से तीन लाख के पटाखे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाबूगढ़ में मकान से तीन लाख के पटाखे पकड़े
Thu, 02 Nov 2023 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 02 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कस्बे में एक मकान से अवैध रूप से एकत्र किए पटाखे बरामद किए हैं। दिवाली पर बिक्री करने के लिए ये पटाखे लाए गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मालिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि कस्बा निवासी सद्दाम के यहां भारी मात्रा में पटाखे रखे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी ने खुद पुलिस बल के साथ मकान पर छापा मारा। जिसमे छह पेटी व एक प्लास्टिक के कट्टे में भरे पटाखे बरामद किए। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। मलिक ने बताया कि मामले में आरोपी सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कराई जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।