फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two thief

Hapur News: दुकान के गल्ले से नकदी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 02 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
police arrest two thief
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में परचून की दुकान के गल्ले में रखी आठ हजार रुपये की नगदी चोर हो गई। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, पुलिस ने मात्र आठ घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव निवासी सूरजपाल ने बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। बुधवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही सागर व अमित कोल्डड्रिंक लेने के लिए उसकी दुकान पर आए। वह कोल्डड्रिंक लेने के लिए दुकान के अंदर चला गया। इस दौरान दोनों ने मौका पाकर दुकान के गल्ले में रखे सात हजार सात सौ रुपये व आधार कार्ड चोरी कर लिया। शक होने पर उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो दोनों उसकी दुकान में चोरी करते दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान दोनों शातिर चोरों की पहचान की। इसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शातिर चोरों की पहचान सागर व अमित निवासीगण गांव हरसिंहपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed