{"_id":"65b7d725f580c433f5028b8a","slug":"police-arrest-two-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107230-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सस्ती दरों पर ऋण दिलाने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सस्ती दरों पर ऋण दिलाने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सस्ती दरों पर ऋण दिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर साइबर क्राइम पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 17 हजार की नकदी, छह मोबाइल, एक लैपटॉप समेत अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय व उनकी टीम ने अनिल निवासी न्यू उस्मानपुरा पुस्ता नॉर्थ ईस्ट दिल्ली व हाल पता निशांत एंक्लेव गढ़ी जस्सी लोनी जिला गाजियाबाद व पवन पांडे निवासी कश्मीरी कॉलोनी जैन नगर कंझावला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हाल पता कृष्णा कॉलोनी उत्तम नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपियों ने थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी पंकज शर्मा को ऋण दिलाने का झांसा देकर करीब एक लाख रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल नंबरों के आधार पर गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर चलाने की सूचना मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड व यूचर जनरली न्यू सरल आनंद इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा सस्ती दरों पर लोगों को ऋण दिलाने संबंधी फर्जी पोस्टर देशभर के राज्यों में चस्पा करा देते थे।
इसके अलावा वो फेसबुक, व्हाट्सएप के अलावा अन्य इंटरनेट मीडिया पर भी पंपलेट प्रसारित कर देते थे। ऋण के लिए विज्ञापन पर लिखे गए नंबरों पर फोन करने वाले लोगों को वो अपने जाल में फंसा लेते थे और ऋण स्वीकृत होने संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें भेज देते थे। इसके बाद आरोपी लोगों से व्हाट्सएप पर आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो व अन्य दस्तावेज मंगा लेते थे । इसके बाद उनके नाम व पते पर सिम भी एक्टिवेट करा लेते थे। आरोपी देशभर के विभिन्न राज्यों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। इससे पहले भी आरोपी दिल्ली व हरियाणा पुलिस द्वारा जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ एनसीसीआरपी पोर्टल पर करीब 37 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इनके बैंक खातों में पिछले छह माह में करीब 25 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन का होना पाया गया है।