{"_id":"69594ca9a0ef3b0a4a01510a","slug":"police-arrest-three-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135075-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: काठीखेड़ा में हुए बलवे में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: काठीखेड़ा में हुए बलवे में तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 03 Jan 2026 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में शुक्रवार की सुबह हुए बलवे में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल फरार 11 आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व उनकी टीम ने वजाहत उर्फ भज्जी, फहीम व शमीम को गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने परिवार की रेशमा, मुस्कान, गुलसमा, सलमा, शहजाद, अनस, अरबाज, वसीम, वहीम, कादिर व मतीन के साथ मिलकर शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे एक परिवार के लोगों पर उपले चोरी कर जलाने का विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जान से मारने की नियत से हमला कर पथराव कर दिया था।
इसमें धनवती, मीनाक्षी, रणवीर, अंकित, शेर सिंह, प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भागते समय आरोपी फहीम गिरकर घायल भी हो गया था। इस संबंध में गांव निवासी सिद्धार्थ गौतम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल 11 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।