फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest three accused

Hapur News: महिला से लूटा पर्स और नकदी बरामद

Tue, 15 Oct 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 15 Oct 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
police arrest three accused
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी फाटक के पास पांच सितंबर की शाम को घूमने निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। घटना के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया था। जबकि तीसरा फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर महिला का आधार कार्ड, पर्स और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी यश गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 5 सितंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे उसकी मां रीना गुप्ता घूमने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह दोयमी फाटक के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी मां को टक्कर मार दी और मोबाइल व 1100 रुपये लूटकर फरार हो गए। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने सात सितंबर को दो बदमाश अजय व रितिक निवासी गांव मुरादपुर को पकड़ लिया था। जबकि एक आरोपी फरार था। जिसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल तीसरे आरोपी गांव मुरादपुर निवासी सन्नी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर महिला का पर्स, आधार कार्ड और 500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed