फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest thief

Hapur News: ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 05 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
police arrest thief
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव कुराना टोल के पास आम के बाग से ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग के सरगना सहित तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी किया हुआ भारी मात्रा में तांबा व पीतल, दो बाइक, चोरी करने के उपकरण व अवैध हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस रविवार की देर शाम चौकी मोड़ी अंडरपास पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना के आधार पर गांव कुराना टोल के पास स्थित आम के बाग में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि गैंग के तीन सदस्य भागने में सफल हो गए। पकड़े गए गैंग के सदस्यों की पहचान मोनिश निवासी गांव नीम खेड़ा बुलंदशहर, सलमान उर्फ सोनू व साजिद निवासीगण गांव जेवरी मेरठ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फरार आरोपियों में गैंग का सरगना शेरखान निवासी गांव जेवरी मेरठ व हाल पता मोहल्ला नंगलाताशी सरधना बाईपास मेरठ, बिट्टू उर्फ अरुण व सोनू निवासीगण गांव जेवरी मेरठ शामिल हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी मोनिश पर जिला बुलंदशहर व हापुड़ में 11, सलमान उर्फ सोनू व साजिद पर सात-सात आपराधिक मुकदमे दर्ज है। अब पुलिस फरार गैंग के सरगना शेरखान सहित तीनों बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं आरोपी

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंग के सरगना शेरखान के साथ मिलकर जिला बुलंदशहर, मेरठ व हापुड़ में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपी करीब 20 दिन पहले जिला हापुड़ के पिलखुवा स्थित राजकुमार गोयल इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर फरार हो गए थे। दो फरवरी की देर रात आरोपियों ने जिला बुलंदशहर के गांव हरतोली के जंगल में लगे ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया था। इनके अलावा नवंबर माह में आरोपियों ने जिला बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में दो ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी कर लिया था। सितंबर 2023 में जिला बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर स्थित गैस एजेंसी के पास लगे ट्रांसफार्मर का सामान व गांव चंदन की मंढ़ैया के जंगल में लगे ट्यूबवैल से मोटर, स्टार्टर व केबल चोरी किया था। वहीं, आरोपियों ने एक माह पहले जिला मेरठ के कस्बा मवाना में निर्माणाधीन फैक्टरी के बाहर रखे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया था। आरोपी चोरी के माल को मेरठ में ले जाकर राह चलते कबाड़ियों को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed