फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest six accused in loot

Hapur News: व्यापारी के पल्लेदार निकले 85 लाख रुपये की लूट के मास्टरमाइंड

Fri, 26 Dec 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Dec 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
police arrest six accused in loot
हापुड़। हाईवे-9 पर दादरी के व्यापारी के मुनीम से हुई 85 लाख की लूट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के मास्टरमाइंड व्यापारी के ही दो पल्लेदार हैं। उनकी मुखबिरी पर ही बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। पिलखुवा कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 62 लाख नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। इसके अलावा आरोपियों के पास एक बाइक भी मिली है।
विज्ञापन


दादरी निवासी खल, चूरी व घी के व्यापारी गोपाल के मुनीम अजयपाल से 15 दिसंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने 85 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने पिलखुवा के सरस्वती मेडिकल कालेज के पास स्थित फ्लाईओवर पर बाइक में टक्कर मारकर मुनीम को सड़क पर गिरा दिया था। इसके बाद रकम लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों की कार भी घटना में शामिल थी। इसका पता सीसीटीवी की जांच में चला। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद खुलती गई परतें

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाली पिलखुवा पुलिस व स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को गांव खागोई निवासी जीशान व गांव बक्सर सिंभावली निवासी साबिर उर्फ भोला, गांव अकबरपुर पट्टी निवासी ललित, अदनान, सावेद व गांव सुल्तानपुर जिला अमरोहा निवासी नावेद को धौलाना रोड पर रूपवती इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी साबिर व जीशान पीड़ित व्यापारी के यहां पल्लेदारी करते हैं। साबिर व्यापारियों को पल्लेदार भी मुहैया कराता है। यही दोनों लूट के मास्टरमाइंड हैं। इन्होंने ही मुखबिरी की और लूट की योजना बनाई। पल्लेदारों को मालूम था कि व्यापारी का मुनीम पक्काबाग में बेचे गए माल की रकम लेने के लिए हर महीने की 14, 15 या 16 तारीख को आता है। इसकी जानकारी साबिर व जीशान ने अपने ही गांव के युवक को दी थी, जो फिलहाल फरार है। इस युवक ने अपने परिचित ललित व रिफाकत को यह जानकारी दी थी। ललित व रिफाकत ने लूट की योजना में अदनान, सावेद, नावेद व दो अन्य युवकों को भी शामिल कर लिया था। इसके बाद लूट का खाका तैयार किया गया।



दो माह से कर रहे थे रेकी

पुलिस के अनुसार, आरोपी साबिर व जीशान पिछले दो माह से मुनीम की रेकी कर रहे थे। घटना से करीब तीन दिन पहले सभी आरोपी पक्काबाग में साबिर व जीशान के पास पहुंचे और लूट की योजना बनाई। 15 दिसंबर को आरोपी साबिर, जीशान और उनके गांव के युवक ने बाइक से मुनीम का पीछा किया। दोपहर में मुनीम बेचे गए माल के रुपये लेने के लिए पक्काबाग मंडी पहुंचे। इस दौरान ललित व रिफाकत ने मुनीम से लूट की। दोनों बाइक पर थे, जबकि अदनान, सावेद, नावेद व दो अन्य युवक कार में थे। एसपी ने बताया कि लूट में शामिल रिफाकत समेत चार आरोपी अभी फरार हैं। लूट की शेष धनराशि व घटना में प्रयुक्त बाइक भी फरार आरोपियों के पास है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

----

घटना के खुलासे में कार बनी अहम कड़ी
घटना को बदमाशों ने बखूबी अंजाम दिया, लेकिन इसमें प्रयुक्त कार पुलिस की नजर में आ गई। इसको ट्रेस करते हुए पुलिस अदनान तक पहुंच गई। इसके बाद परत दर परत पूरा मामला खुलता गया। अब पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगी हैं। फरार आरोपियों में रिफाकत शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर संगीन धाराओं में 25 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आशंका है कि रिफाकत और फरार आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।


----

लूट का सीसीटीवी भी आया सामने

खुलासे के बाद लूट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें फ्लाईओवर पर सफेद कार और बाइक सवार बदमाश मुनीम की बाइक को टक्कर मारकर गिराते नजर आ रहे हैं। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed