फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest one accused

Hapur News: महिला अधिवक्ता पर फायरिंग के आरोप में चार पर मुकदमा

Sat, 06 Jul 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में शुक्रवार को महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी 29 जून को महिला अधिवक्ता ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता करने के आरोप में इन्हीं चार नामजद समेत पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता के पिता रमेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उसकी अधिवक्ता पुत्री शशिबाला कचहरी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव स्थित बछलौता रोड पर बाबा धर्मकांटा के पास पहुंची तो गांव निवासी आकाश, लविश उर्फ डमडम, निशांत व दीपांशु ने गाली गलौज करते हुए उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसकी पुत्री के ऊपर गोली चला दी। गोली उसकी पुत्री के मोबाइल में लगी। इससे मोबाइल टूट गया और उसकी पुत्री को गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उसकी पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर चार नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी लविश उर्फ डमडम को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed