फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest one accused

Hapur News: नामी कंपनियों की नकली शराब बनाने वाला फरार इनामी दबोचा

Fri, 07 Jun 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने नामी कंपनियों की नकली शराब बनाने वाले फरार दस हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब दो हजार ब्रांडेड शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद किए हैं। इस मामले में एसओजी व थाना पुलिस चार मई को चार सेल्समैन सहित नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता को फरार चल रहे आरोपी के संबंध में शुक्रवार को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी ब्रह्मपाल उर्फ ब्रह्म सिंह को सोना पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में चार मई को एसओजी प्रभारी नजीर अली खान व थाना टीम ने कुराना टोल के पास एक बंद ईंट के भट्ठे से नकली शराब बना रहे मास्टर माइंड सोनू, पंकज, अजय, गंगा सिंह, चमनपाल व सेल्समैन बृजेश, लोकनाथ, सुभाष व संदीप को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से देशी अंग्रेजी शराब के हजारों ढक्कन, बार कोड व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई कर सभी नौ आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी ब्रह्म सिंह समेत दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए थे। आरोपी ब्रह्म सिंह के लगातार फरार चलने पर एसपी अभिषेक वर्मा ने इस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर सात मुकदमे दर्ज हैं। अभी इस मामले में एक आरोपी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed