फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest murderer

Hapur News: युवक का हत्यारोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश

Mon, 08 May 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 08 May 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
police arrest murderer
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर में शुक्रवार की रात गली में खड़ा होने के विवाद में युवक की हत्या करने वाले एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मोहल्ला रफीक नगर के तौसीफ का 20 वर्षीय पुत्र तसुव्वर शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद घर से दूसरी गली में रहने वाली ताई शबाना के घर जाने की बात कहकर गया था। गली के बाहर वह थोड़ी देर के लिए पुलिया पर खड़ा हो गया। इस दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला चाहत अली अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा था। तीनों आरोपियों ने तसुव्वर को पुलिया पर खड़ा होने का विरोध शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर युवकों में आपस में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इससे गुस्साए तीनों युवकों ने तसुव्वर को घेरकर चाकू मारकर घायल कर दिया था। तसुव्वर की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चाहत अली व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली गार्डन के पास से चाहत अली को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि हत्या शामिल अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed