{"_id":"699344ce18df95f719040bc3","slug":"police-arrest-bike-thief-hapur-news-c-135-1-hpr1002-137212-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Feb 2026 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर आजमपुर स्थित देशी शराब के ठेके के सामने से तीन दिन पहले चोरी की गई बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी ओमकार शनिवार को गांव मोहम्मदपुर आजमपुर स्थित देशी शराब के ठेके के पास किसी काम से गए थे। उन्होंने अपनी बाइक ठेके के सामने खड़ी की। कुछ देर बाद लौटने पर उनकी बाइक यहां नहीं थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और उनकी तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीओ ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार व उनकी टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान अर्जुन सिंह व दीपक निवासी गांव कनिया कल्याणपुर को कुचेसर रोड से गांव कनिया कल्याणपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।