फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest an accused

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, साथी फरार

Wed, 06 Aug 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
police arrest an accused
ब्रजघाट। कोतवाली क्षेत्र के गांवड़ी के जंगल में मंगलवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम है। आरोपी के खिलाफ गोकशी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली पुलिस ब्रजघाट क्षेत्र में बागडपुर-गांवडी के निकट नेह नीड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। देर रात बागडपुर की ओर से कार आती हुई दिखाई दी। कार को रोकने के लिए इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर पुलिस कर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश की। भागने की कोशिश में कार खेतों में जाकर फंस गई। इसके बाद कार से उतरकर चालक व उसके साथी ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी शुरू की दी। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पकड़ लिया गया। अंधेरे का लाभ उठाकर उसका साथी खेतों में छिपकर फरार होने में कामयाब हो गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम आमिर निवासी फलावदा जनपद मेरठ बताया। उसने अपने फरार साथी का नाम अल्तमस निवासी सराय तरीन जनपद संभल बताया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने बताया कि वह और उसका साथी क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों का कटान कर उनका मांस दिल्ली ले जाकर बेचते हैं। सीओ ने बताया कि आमिर के खिलाफ विभिन्न थानों में गोकशी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। कार व अन्य सामान को कब्जे में लेकर आमिर व अल्तमस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अल्तमस की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed