फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused

Hapur News: बस में बैग से गहने चोरी करने वाला गिरोह दबोचा

Wed, 07 May 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों के बैग से नकदी, गहने चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार चाकू, चोरी के गहने समेत 30 हजार की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चार संदिग्ध युवक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के निकट खड़े हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद चार युवकों ने मीरा रेती मार्ग पर पहुंचकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर रेलवे फाटक के पास उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चार चाकू, चार कंगन, झुमकी, कान की बाली, नाक की पिन, बिछुआ, 30 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नवाब निवासी डिडौली, आरिफ निवासी नौगांवा सादात, ताहिर और आलेमीन निवासी अमरोहा नगर बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों के बैग काटकर अथवा ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी करते थे। उनके पास से बरामद हुए गहने और नकदी भी उन्होंने पिछले दिनों ही कोतवाली क्षेत्र से चोरी किए थे। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चाकू व आभूषण व नकदी को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed