फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused

Hapur News: चितौली रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे सुपारी किलर

Sat, 03 Feb 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह गाजियाबाद के युवक की हत्या करने जा रहे थे, इसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपये की सुपारी ली थी। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी, कागजात व अवैध हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह व स्वाट टीम प्रभारी नजीर अली खान शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम के साथ चितौली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने बाइक पर आ रहे तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार युवक रुकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया। तीनों युवकों की पहचान मनीष सागर उर्फ मोंटी व ओमवीर निवासीगण मोहल्ला राजीव नगर गढ़मुक्तेश्वर, ललित निवासी गांव सबली थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। वहीं, उपरोक्त बदमाशों की निशानदेही पर चौथे युवक को पुलिस ने सोना पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान सल्लू यादव उर्फ सुरेंद्र निवासी गांव पूठी हसनपुर थाना वेब सिटी जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी, तीन तमंचे, कारतूस व अन्य कागजात बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने 26 दिसंबर की रात फगौता से नान गांव को जाने वाले रास्ते पर शौच कर रहे युवक की बाइक पर रखे बैग से नकदी व अन्य कागजात भी चोरी कर लिए थे। जिसके संबंध में थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। आरोपी मनीष उर्फ मोंटी पर सात, ललित पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज है। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गाजियाबाद निवासी अजय यादव की हत्या करने जा रहे थे बदमाश

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मनीष उर्फ मोंटी ने बताया कि उसका एक गैंग है। जिसका सरगना वह स्वयं है। गैंग के सभी सदस्य चोरी, लूट, सुपारी लेकर हत्या आदि अपराध करते हैं। गैंग के सदस्य सल्लू यादव उर्फ सुरेंद्र के चाचा का लड़का सतेंद्र निवासी गांव पूठी हसनपुर जिला गाजियाबाद दिमागी रूप से कमजोर है। इसी गांव के अजय यादव ने सतेंद्र की पौने तीन बीघा जमीन का दस लाख रुपये में धोखे से बैनामा कर लिया था। इसके बाद सतेंद्र के बड़े भाई राजेंद्र ने दाखिल खारिज रोकने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया जोकि विचाराधीन है। करीब एक माह पहले अजय यादव ने अपने साथियों को साथ लेकर सतेंद्र के खेत पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। इस दौरान सतेंद्र के बड़े भाई राजेंद्र ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया था। इसी रंजिश के चलते राजेंद्र व सल्लू यादव ने अजय यादव को रास्ते से हटाने की ठान ली। कुछ दिन पहले राजेंद्र ने अपने घर पर उक्त सभी बदमाशों को बुलाया और 20 लाख रुपये में अजय यादव की हत्या की सुपारी तय की। इसमें दस लाख अजय यादव की हत्या से पहले और दस लाख हत्या करने के बाद देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed