{"_id":"58233a024f1c1ba16fb38a06","slug":"police-alerted-about-safety-bank-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक-एटीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक-एटीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 09 Nov 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
BANK
- फोटो : Demo Pic
500 और एक हजार रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगने के बाद बैंक के खुलने पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़नी तय है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिले के बैंक व एटीएम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
कोई भी असामाजिक तत्व कुछ अफवाह फैलाता है या कोई हंगामा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार रात देश में 500 रुपये व एक हजार रुपये के नोट के संचालन बंद होने की खबर चली तो लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ऐसे में 500 व एक हजार रुपये के नोट जमा करने के लिए बैंक खुलते ही भीड़ उमड़ेगी। बृहस्पतिवार को बैंकों में लेनदेन का कार्य होगा। प्रमुख बैंकों में भारी भीड़ उमड़ सकती है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए बैंक अधिकारियों से भी पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है।
सुरक्षा की दृष्टि से बैंकों पर पुलिस पिकेट के अलावा अधिकारियों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी असमाजिक तत्व कोई अफवाह फैलाता या हंगामा करता मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।