{"_id":"67ed6c4d9300a8214e0913b1","slug":"police-alert-hapur-news-c-135-1-hpr1001-122409-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वक्फ संशोधन विधेयक पर अलर्ट, मिश्रित आबादी में रखी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वक्फ संशोधन विधेयक पर अलर्ट, मिश्रित आबादी में रखी नजर
Wed, 02 Apr 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। वक्फ संशोधन विधेयक को लेेकर जिले में पुलिस सतर्क रही। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर नजर रखकर ड्रोन कैमरों से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की निगरानी भी की।
वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश हुआ। जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर पुलिस ने मंगलवार से ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी। बुधवार को अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुस्लिम धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित कर लोगों को समझाने की अपील भी की गई। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। अराजक तत्वों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।