{"_id":"69e660ce02504c3b9e08c951","slug":"players-showcased-their-talent-in-the-inter-house-chess-competition-hapur-news-c-306-1-gha1001-121603-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में शतरंज खेलते खिलाड़ी । संवाद
सिम्भावली। क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को इंटर-हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यालय के चारों हाउस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक उमंग यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शतरंज चैंपियनशिप में स्कूल के शिवालिक, विंध्याचल, अरावली और नीलगिरी हाउस के छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। रेफरी सचिन शर्मा ने बताया कि बालिका वर्ग में अंडर 19 आयु वर्ग में जीविका (शिवालिक), इकरा (विंध्याचल) विजयी रहीं। जबकि, बालकों में अमरजीत सिंह (अरावली) और हार्दिक (नीलगिरी) ने जीत दर्ज की।
अंडर-16 आयु वर्ग की बालिकाओं में अनंता (नीलगिरी) और पूर्णिका (अरावली) विजेता रहीं। बालकों में सार्थक (नीलगिरी) और अदनान (अरावली) ने सफलता हासिल की। अंडर- अंडर-14 आयु वर्ग काव्यांशी (अरावली) एवं शिज़ा (शिवालिक) ने बाजी मारी, जबकि बालकों में जतिन (नीलगिरी) और जियान (विंध्याचल) विजयी रहे। निशांत मावी ने बताया कि प्रथम दिन के विजेताओं के बीच मंगलवार को (आज) फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, सीपी यादव, आफताब, पुष्पा रावत, जया राणा, रेखा शिवाल, प्राची मोरल आदि मौजूद रहे।