फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pickup and bike collide on NH-9, bike rider dies

Hapur News: एनएच-9 पर पिकअप और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pickup and bike collide on NH-9, bike rider dies
सड़क दुर्घटना के बाद हाईवें पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद।सड़क दुर्घटना के बाद हाईवें पर खड़े - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। एनएच-9 पर पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद करीब 20 ० मिनट तक यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव जनुपुरा-मुरादपुर निवासी सुरेश (40) बुधवार दोपहर बाइक द्वारा नोएडा से घर आ रहा था। एनएच-9 पर एलिवेटेड रोड पर चंडी चौराहा के पास उसकी बाइक आगे चल रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच बाइक सवार को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि पिकअप में पीछे से टक्कर लगने से बाइक सवार सुरेश की मौत हुई है। दोनों वाहनों को हाईवे से हटवा यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बहाल करा दी गई है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दें दी गई है, थाने पर अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed