फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   petrol pump owner died in roadrays

Hapur News: रोडरेज में पेट्रोल पंप संचालक की कार से कुचलकर ली जान

Tue, 22 Oct 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
petrol pump owner died in roadrays
हाफिजपुर (हापुड़)। बुलंदशहर रोड पर रोडरेज में हुई पेट्रोल पंप संचालक प्रभात त्यागी उर्फ बब्बू (52) की मौत के मामले में एक वीडियो सामने आया है। आरोपी कार सवार ने रोडरेज के बाद प्रभात की कार का काफी दूर तक पीछा किया था। आरोप है कि इसके बाद उसे टक्कर मारकर कुचल दिया गया। मामले में मंगलवार देर शाम मृतक के परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तगासराय निवासी प्रभात त्यागी उर्फ बब्बू बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप के संचालक थे। सोमवार शाम वह कार से बुलंदशहर रोड पर जा रहे थे। बुलंदशहर रोड बाईपास स्थित गोल चक्कर के पास पहुंचने पर उनकी कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद प्रभात त्यागी का कार सवार युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी अपनी कार से प्रभात को कुचलकर फरार हो गया। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव तगासराय पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक का पुत्र एमबीए जबकि पुत्री एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन




घटना से पहले का वीडियो आया सामने --

घटना के पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कार की टक्कर लगने के बाद आरोपी की कार प्रभात त्यागी की कार का पीछा करती नजर आ रही है। आरोपी प्रभात की कार से सटाकर उसका पीछा कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस फुटेज के बाद प्रभात अपनी कार से बाहर निकले, तभी आरोपी चालक ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे समुदाय का है आरोपी, पुलिस बरत रही एहतियात --

प्रभात की कार को टक्कर मारने वाला आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। ऐसे में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। हालांकि ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार होने के कारण शाम तक मृतक के परिजन वहीं व्यस्त रहे। देर शाम वे हापुड़ पहुंचे और हाफिजपुर थाने में पहुंचकर तहरीर दी।



पूर्व विधायक ने दी सांत्वना
किठौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतबीर त्यागी मंगलवार को मृतक के घर पहुंचे और पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन कर मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।


कोट -
कार को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - अनीता चौहान, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed