फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People created ruckus after entering the power plant, employees ran away

Hapur News: बिजलीघर में घुसकर लोगों का हंगामा, भागे कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
People created ruckus after entering the power plant, employees ran away
दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की टेबल पर कब्जा कर बैठी रफीक नगर की
हापुड़। रफीकनगर में बिजली संकट पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रोड बिजलीघर पहुंचे। भीड़ को देख कर्मचारी बिजलीघर छोड़कर भाग गए। महिलाओं ने फीडर के पास ही स्टाफ की सीटों पर बैठकर, प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले मोहल्ले में ही लोगों ने एकत्र होकर जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन

दरअसल, रफीकनगर में 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति दी जाती है। ईद से एक दिन पहले यह फुंक गया था। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। साथ ही महिलाओं ने नगर पालिका में प्रदर्शन किया। इस पर ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया। लेकिन कुछ ही देर में वह ईद वाले दिन भी फुंक गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने फिर से बदली कराई, लेकिन पूरे मोहल्ले का लोड ट्रांसफार्मर नहीं झेल पाया। भयंकर गर्मी में बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के विरोध में स्थानीय लोग मोहल्ले में एकत्र होना शुरू हो गए। बता दें कि इस क्षेत्र में लाइनलॉस अधिक है, ऐसे में शुक्रवार को विजिलेंस और स्थानीय बिजली अधिकारियों की टीम कनेक्शन काटने भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोग दिल्ली रोड बिजलीघर में घुस गए। उन्होंने फीडर बंद करने का प्रयास किया। महिलाओं ने स्टाफ की सीटों पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकांश बिजली कर्मचारी वहां से भाग गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आधे मोहल्ले में आपूर्ति आती है और आधे की काट दी जाती है। दिन और रात के समय घरों में रुकना मुश्किल हो रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक बेहोश होकर नीचे गिर गया। लोगों ने उसे पानी पिलाकर किसी तरह होश में लाया। अधिकारियों ने फोन पर ही उपभोक्ताओं से वार्ता कर उन्हें समझाया।
मोहल्ले की आपूर्ति भी सुचारू कर दी गई। हालांकि प्रदर्शनकारी लोग मोहल्ले में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर अड़े रहे। आश्वासन मिलने पर सभी बिजलीघर से चले गए। हंगामा करने वालों में शकील, अशरफ, सुहैल, रजिया, शबाना, वकीला, हाजरा, सुहैल, सारिक, फराज, सलमान, अय्यूब आदि रहे।

उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने भी शुक्रवार को बिजली समस्या पर एक्सईन कार्यालय के घेराव का एलान किया था। सुबह अधिकारियों ने उन्हें फोन कर, समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिस पर कांग्रेसियों ने यह आंदोलन स्थगित कर दिया।


---

-सुचारू करायी सप्लाई-

रफीकनगर में लाइनलॉस अधिक है, इसके लिए टीम भी वहां भ्रमण कर रही है। बिजली किल्लत की समस्या को दुरस्त करा दिया गया है। एक नया ट्रांसफार्मर जल्द रफीकनगर में लगवाया जाएगा।--सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता।

दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की टेबल पर कब्जा कर बैठी रफीक नगर की

दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की टेबल पर कब्जा कर बैठी रफीक नगर की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed