{"_id":"56f1574f4f1c1bdc5ff14d25","slug":"people-angered-by-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कट से गुस्साए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कट से गुस्साए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
बिजली की अघोषित कटौती से परेशान मोहल्ला पुरा के लोगों का गुस्सा मंगलवार दोपहर फूट पड़ा। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही होली पर 24 घंटे बिजली देने की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर मोहल्ला पुरा के लोग जमा हुए और बिजली की अघोषित कटौती से परेशान होकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि सुबह और शाम समय बिजली की कटौती की जाती है।
विज्ञापन
बिजली एक-एक घंटे गायब रहती है, उसके आने-जाने का समय निश्चित नहीं है। बिजली न रहने से मच्छर रातभर सोने नहीं देते। अगर जल्द अघोषित कटौती से निजात नहीं मिली तो वह बिजलीघर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में सुशील, अनिल, मुकेश, रामबीर, प्रदीप, सौरभ, मुनेश, मूलचंद, हरिओम, जितेंद्र, मनीष रहे। उधर, अधिशासी अभियंता पवन अग्रवाल का कहना है कि पावर कट लखनऊ कंट्रोल रूम से होती है। वह इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता करेंगे।