फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pedestrianization of three streets at a cost of 3.50 crore; guidelines issued.

Hapur News: 3.50 करोड़ से तीन सड़कों की होगी मरम्मत, सुधरेगा आवागमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pedestrianization of three streets at a cost of 3.50 crore; guidelines issued.
हापुड़। हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्रों में तीन सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन मार्गों पर कार्य के लिए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। ये मार्ग न केवल गांवों को जोड़ेंगे, बल्कि दो जिलों के बीच आवागमन को भी सुगम बनाएंगे।
विज्ञापन

शासन को भेजे गए प्रस्तावों में निम्नलिखित सड़कों पर विशेष मरम्मत कार्य शामिल है। मवाना से हापुड़-किठौर मार्ग: यह मार्ग मुदाफरा, श्यामपुर जट्ट होते हुए नानपुर वाया डिबाई तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई 2.175 किलोमीटर है और इस पर लगभग 70.67 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अठसैनी ब्रिज से बछलौता ब्रिज मार्ग: इस मार्ग के 12, 13, 14 और 15 किलोमीटर पर विशेष मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस मार्ग की लंबाई चार किलोमीटर है और इस पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूगढ़ बक्सर मार्ग (पुराना एनएच-24/शहरी भाग) : हापुड़ में स्थित इस मार्ग की लंबाई 1.250 किलोमीटर है और इस पर विशेष मरम्मत कार्य के लिए 1.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन सड़कों पर मरम्मत कार्य पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, ये मार्ग मेरठ के कई क्षेत्रों को भी जोड़ेंगे, जिससे यातायात सुगम होगा।






हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तीन सड़कों के मरम्मत कार्य को लेकर शासन में प्रस्ताव भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने पर कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा। - शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed