फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Patients suffering from fever and skin diseases reached public health fairs

Hapur News: जन आरोग्य मेलों में पहुंचे बुखार और चर्म रोग के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever and skin diseases reached public health fairs
भीम नगर स्थित पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में उपचार कराने पहुंची युवती। संवाद
हापुड़। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें मौसम बदलने से बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के करीब 1800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने बताया कि तापमान के उतार-चढ़ाव और बारिश में भीगने से त्वचा रोग बढ़ रहा है। रविवार को त्वचा रोग के 240, बुखार के 90, खांसी के 130, कान और गले में परेशानी के 55 मरीज पहुंचे। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी जांच के लिए पहुंचीं। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जन आरोग्य मेलों में स्कैबीज व फंगल इंफेक्शन वाले मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेपिड किट के जरिए जांच भी मरीजों की जांच की गई। हालांकि कुछ मरीज टाइफाइड के मिल रहे हैं। डेंगू के मरीज अभी नहीं मिले हैं। जन आरोग्य मेलों में कुछ मरीज हड्डी दर्द और आंखों में समस्या लेकर भी पहुंचे। इन मरीजों को दवाएं देकर सीएचसी में एक्सरे कराने की भी सलाह दी गई। सभी मेलों में 1800 से ज्यादा मरीज उपचार कराने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed