फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Passengers in roadways buses decreased as the heat increased

Hapur News: गर्मी बढ़ते ही रोडवेज बसों में घट गए यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Passengers in roadways buses decreased as the heat increased
दोपहर के समय रोडवेज बस में कम संख्या में सफर करते यात्री। संवाद
हापुड़। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब परिवहन निगम पर दिखने लगा है। गर्मी बढ़ते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। यात्री जरूरी काम के लिए ही घर से निकल रहे हैं। दोपहर में बसों में पहले के मुकाबले काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है और बसें यात्रियों का इंतजार कर रही है। बसों का लोड फैक्टर कम होने से डिपो की आय भी घटी है।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 136 रोडवेज बसों का संचालन होता है। माह की शुरूआत तक दिल्ली, नोएडा मार्ग के साथ ही किठौर और मोदीनगर मार्ग के लिए संचालित बसों में यात्रियों की संख्या काफी रहती थी। सामान्य दिनों में जिन रूटों पर बसें फुल चलती थीं, गर्मी बढ़ने के बाद वहां अब यात्रियों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन


लंबी दूरी के मार्गों के साथ ही लोकल मार्गों पर भी इसका सीधा असर अधिक देखा जा रहा है। गर्मी से पहले बसों का लोड फैक्टर औसतन 64 फीसदी था, जो अब गिरकर 56 फीसदी पर आ गया है। इससे डिपो की औसतन आय 20 लाख रुपये प्रतिदिन से घटकर 17 लाख रुपये ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिए लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। जिसका असर बसों के लोड फैक्टर पर पड़ रहा है और डिपो की आय भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed