{"_id":"64c54440953e7cd3fe05ffc4","slug":"parents-do-ruckus-in-school-hapur-news-c-306-1-gha1001-539-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कक्षा नौ के 18 छात्रों को फेल करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कक्षा नौ के 18 छात्रों को फेल करने पर हंगामा
Sat, 29 Jul 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव मुरादपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के 18 बच्चों को जानबूझ कर फेल करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने हंगामा किया। वहीं मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के नाम प्रधानाचार्य को ज्ञापन भी सौंपा।
ग्राम प्रधान फराईम ने कहा कि इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में 64 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनमें से 18 छात्रों को परीक्षा में अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में वर्तमान में अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक हैं, इन विषयों की कक्षा सुचारू रूप से चल रही हैं। लेकिन 18 छात्र इन्हीं विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा जिन विषयों की तैयारी छात्र स्वयं कर रहे हैं, उनमें उत्तीर्ण हो गए। परीक्षा परिणाम दर्शाता है कि या तो कॉलेज में शिक्षक काबिल नहीं है, अथवा छात्रों को जानबूझ कर अनुत्तीर्ण किया गया है। प्रधानाचार्य तृप्ता पासी को ज्ञापन देते हुए उन्होंने डीआईओएस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों के भविष्य के मद्देनजर दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर हाजी इरकान, इरशाद, मुर्सलिन, खिलाफत, खालिद, सदाकत, सचिन, ब्रिजेश, सोनू, मुकेश, देवेंद्र, संदीप, हुकम सिंह, जयपाल, शिफा, सानिया, नितिन, रीना, जावेद, जीशान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो अनुत्तीर्ण छात्रों की पुन: परीक्षा भी कराई जाएगी।