{"_id":"65da1e5c2f88a97886097309","slug":"para-sports-championship-hapur-news-c-30-1-gbd1009-317171-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पैरा स्पोटर्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पैरा स्पोटर्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Sat, 24 Feb 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर शनिवार को द्वितीय जूनियर और सब जूनियर यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग खिलाड़ियों ने मैदान पर दम दिखाया। विजेता खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कवींद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 30 एसोसिएशन जिला स्तर पर बनी हुई हैं। जिस जज्बे के साथ खिलाड़ी मैदान पर प्रतिभा दिखा रहे हैं। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।
यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विपिन गुप्ता ने राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह 11 से 13 मार्च को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से 70 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेरठ से विष्णु अंडर-17 (100 मी.) दौड़ में प्रथम रहे, मेरठ से रिया सिंह अंडर-19 (शॉट पुट) व जैवलिन में प्रथम रहीं, शामली से राधिका अंडर-17 (100 मी. व 200 मी.) दौड़ में प्रथम रहीं। गौतमबुद्धनगर से करन कुमार अंडर-17 जैवलिन में प्रथम रहे, अंडर-17 की 200 मी. दौड़ में यश प्रथम रहे। मेरठ से वैष्णवी बंसल अंडर-17 शॉट पुट में प्रथम रही, शामली से रोहन कुमार अंडर-17 लंबी कूद में प्रथम रहे, गाजियाबाद से यश अंडर-17 800 मी. दौड़ में प्रथम रहे, सहारनपुर से अविनाश कुमार अंडर-19 जैवलिन में प्रथम रहे। हापुड़ से अंश यादव अंडर-17 शॉट पुट में प्रथम रहे, गाज़ीपुर से अमित यादव अंडर-17 की 1500 मी. में प्रथम रहे। हापुड़ पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आयुष सिंहल ने बताया कि जनपद में पहली बार राज्य स्तर की चैंपियनशिप आयोजित हुई है जो कि बड़े ही गर्व का विषय है। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतर अवसर है। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सचिव व हापुड पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. रोहन सिंघल व प्रतियोगिता का संचालन कर रहे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। जिले में अभी तक दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं नहीं हो रही थीं। लेकिन अब खिलाड़ियों को पूरा सहयोग किया जाएगा।