फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Panic among villagers in Hapur's Garh-Simbhaoli area following leopard sightings

गढ़-सिंभावली क्षेत्र में तेंदुए की दहशत: वन विभाग पकड़ने में नाकाम, वीडियो लगातार वायरल, लोगों में बढ़ रहा डर

Wed, 26 Aug 2026 11:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 26 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

मंगलवार की रात सिंभावली से गांव की ओर लौट रहे कार सवार ग्रामीणों को गांव हिम्मतपुर के रास्ते पर प्रधान मुजम्मिल के नलकूप के पास पेड़ पर तेंदुआ दिखाई दिया। कार सवारों ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

विज्ञापन
Panic among villagers in Hapur's Garh-Simbhaoli area following leopard sightings
पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ कैमरे में हुआ कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में तीन माह से भी अधिक समय से लगातार ग्रामीणों, राहगीरों के सामने तेंदुए आ रहे हैं। तेंदुए दिखाई देने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। लेकिन, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तेंदुओं को पकड़ पाने में नाकाम हुए हैं। इससे लोगों में डर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


सिंभावली के नवादा, बुकलाना गांव में तेंदुए नजर आए। जिनसे संबंधित वीड़ियों ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए। इसके अलावा कांवड़ यात्रा से पहले कांवड़ मार्ग पर गांव सिखैड़ा के निकट ओवरब्रिज की सर्विस रोड के पास कई दिनों तक लगातार तेंदुए की आवाजाही बनी रही। गढ़ में खादर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के जंगल में जंगली जानवर ने निराश्रित सांड को निवाला बनाया। जिसका अधखाया शव जंगल में सड़क किनारे पड़ा मिला। इसके अलावा इस एक सप्ताह में ही गढ-मेरठ मार्ग पर ज्ञान संजीवनी अस्पताल के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ दिखा। इसके अलावा गांव हशुपुर, मानकचौक के साथ ही अन्य कई गांवों में तेंदुए दिखे हैं। सोमवार की रात सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा में, गढ़ के गांव झड़ीना में भी तेंदुआ दिखा। 
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार की रात सिंभावली से गांव की ओर लौट रहे कार सवार ग्रामीणों को गांव हिम्मतपुर के रास्ते पर प्रधान मुजम्मिल के नलकूप के पास पेड़ पर तेंदुआ दिखाई दिया। कार सवारों ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। क्षेत्र में लगातार तेंदुए सामने आने से ग्रामीणों में महिलाओं, बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा की चिंता गहराने लगी है। लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष जीते चौहान का कहना है कि वन विभाग की टीम केवल खानापूर्ति कर रही है। यदि ठोस कदम उठाए गए होते, तो विभाग इन तेंदुओं को पकड़ने में कामयाब हो गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि जहां भी तेंदुए, जंगली जानवर की सूचना मिलती है विभागीय टीम पहुंचकर  जांच करती है। खादर और सिंभावली में दो स्थानों पर पिंजरे भी लगे हुए हैं। विभागीय टीम जंगलों में कांबिग कर रही है। जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed