{"_id":"68598ad5e0c7393063070e5a","slug":"panchayat-hapur-news-c-306-1-gha1001-115612-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लो तोड़ दी चूड़ियां, उतार दिए बिछुवे, अब मेरा कोई वास्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लो तोड़ दी चूड़ियां, उतार दिए बिछुवे, अब मेरा कोई वास्ता नहीं
Mon, 23 Jun 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। लो मैंने अपनी चूड़ी तोड़ दीं और बिछुवे भी उतार दिए। अब मेरा पति से कोई वास्ता नहीं बचा है। इसलिए भविष्य में मुझसे कोई ताल्लुक न रखे और न किसी प्रकार की बात करे, लेकिन मेरी बेटी का ख्याल रखता रहे। गढ़ क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में सोमवार को हुई पंचायत में यह नजारा देखने को मिला। पति द्वारा मारपीट करने से बुरी तरह आहत पत्नी परिजनों के साथ मायके के लिए रवाना हो गई।
जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र निवासी युवती की शादी गढ़ गंगा खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर के युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि बेटी के पैदा होने के बाद उसका उत्पीड़न और भी बढ़ता चला गया। पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने और घर से निकालने पर महिला भड़क गई, जिसने सूचना देकर मायके वालों को गांव में बुला लिया। मायके वालों ने गांव में जिम्मेदार लोगों की पंचायत बुला ली। पंचायत में महिला को शांत करते हुए फिर से पति के साथ रहने का दबाव बनाया गया, लेकिन प्रताड़ना और मारपीट से आहत महिला ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद जब पंचों ने महिला पर पति के साथ ही रहने का दबाव बनाया तो उसका गुस्सा भड़क गया, जिसने भरी पंचायत में अपने हाथों की चूड़ी तोड़ दी, बिछुवे उतारकर बड़ी बेबाकी के साथ पति से सारा वास्ता तोड़ डाला। महिला के इस रौद्र रूप को देखते हुए मायके वाले भी मजबूर हो गए। पंचों ने भी उसे अपने पति से अलग रहने की इजाजत दे दी। महिला ने अपनी बेटी को उसके पिता के साथ रहने और उसकी अच्छी तरह देखभाल करने की इच्छा जताई। इसके बाद महिला अपनी बेटी को पति के घर छोड़कर रोती बिलखती हुई मायके वालों के साथ चली गई। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली पर कोई सूचना अथवा शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, अगर कोई भी पक्ष तहरीर देता है तो उसके आधार पर जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।