फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   palika election : nomination under cctv

Hapur News: सीसीटीवी की निगरानी में होंगे नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
palika election : nomination under cctv
हापुड़। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले में 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 27 अप्रैल को नाम वापसी और 28 अप्रैल को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी समेत केवल चार लोगों को ही प्रवेश मिलेगा और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी मेें होगी।
विज्ञापन

जनपद की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इसके लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां की जा रही है। यह प्रक्रिया सुबह 11 से तीन बजे तक चलेगी। 25 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा और 27 अप्रैल को नाम वापसी का दिन होगा। 28 अप्रैल को प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 11 मई को अध्यक्ष पदों व सभासदों पदों के लिए नामांकन किया जाएगा। जबकि 13 मई को नवीन मंडी हापुड़ में तीनों नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत की मतगणना होगी।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल तीन लोगों को अंदर जाने की अनुमति होगी। इस दौरान आने जाने के लिए एक रास्ता होगा और इस पर प्रर्याप्त पुलिसबल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की हुई स्थापना -
डीएम प्रेरणा शर्मा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या सी 1 में निर्वाचन व अनुवीक्षण सेल, शिकायत प्रकोष्ठ व निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसके प्रभारी डिप्टी कलक्टर प्रह्लाद सिंह मोबाइल नंबर 9919716803 को बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0122-2304834-35 रहेगा। अधिकारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। सहायक प्रभारी के रूप में सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी अनिल कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार को नियुक्त किया गया है। 11 अप्रैल से 13 मई मतगणना की समाप्ति तक सभी अधिकारी अपनी अपनी पालियों में यहां उपस्थित रहेंगे। लोग 24 घंटे निर्वाचन संबंधी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

सीडीओ ने दिया आरओ, एआरओ को प्रशिक्षण -
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए के लिए 11 अप्रैल को निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की गयी तथा निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया। द्वितीय पाली में दो बजे से पांच बजे तक मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए तैनात किए गए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी अभिषेक सरोज मौजूद रहे। बुधवार को डीएम प्रेरणा शर्मा जिलास्तरीय अधिकारियों और इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगी।


टिकट को लेकर तेज हुआ मंथन
चुनाव प्रक्रिया नजदीक होने के चलते राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। टिकट के लिए उठापटक शुरू हो गई है। फिलहाल भाजपा, बसपा, सपा से कुछ नाम सामने आए हैं, लेकिन हापुड़ सीट से बसपा का टिकट लगभग फाइनल हो चुका है, केवल इसकी घोषणा होनी बाकी है। सभासद पद के दावेदार जहां जिलाध्यक्षों को साधने में जुटे हैं। वहीं अध्यक्ष पदों के लिए दिग्गजों के दरों पर चक्कर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed