फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pain in bone

Hapur News: सर्दी में बढ़ गया जोड़ों और हड्डियों का दर्द, चार गुना बढ़े मरीज

Wed, 13 Dec 2023 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
pain in bone
हापुड़। सर्दी ने आर्थराइटिस (हड्डी रोग) के मरीजों की मुश्किल बढ़ा दी है। तापमान गिरते ही जोड़ अकड़ने लगे हैं और हड्डियों में दर्द शुरू होने लगा है। इससे चलने फिरने में दिक्कत के साथ ही कमर दर्द, अंगुलियों के जोड़ों में सूजन परेशान कर रही हैै। जिला अस्पताल और सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या चार गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.रुपाली गुप्ता ने बताया कि इस महीने तापमान में लगातार गिरावट आने से गठिया, चोट के पुराने मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रोजाना ओपीडी में 90 से 110 मरीज आ रहे हैं, जिनके घुटने, कंधे, हाथों की अंगुलियों के जोड़ में सूजन से दर्द की परेशानी है। गठिया के पुराने मरीजों के जोड़ों में सूजन ऐसी है कि मरीज चल फिर नहीं पा रहा है। इनमें 50 साल से अधिक उम्र के मरीज अधिक हैं। ठंड के कारण हड्डियों में अकड़न से रक्तसंचार कम होने से परेशानी और बढ़ गई है। गठिया के मरीज जांच कराने के बाद बेहतर उपचार लें।
विज्ञापन




सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डी रोगियों की स्थिति-

तिथि हड्डी रोगी

13 दिसंबर 224

12 दिसंबर 211

11 दिसंबर 265

09 दिसंबर 186

08 दिसंबर 210

---

ये बरतें सावधानी-

* घुटनों की गर्म पानी से सिकाई करें।

* गठिया मरीज जोड़ों में ज्यादा दर्द होने पर गर्म पट्टी लपेट सकते हैं।

* कुर्सी पर बैठकर 10-12 मिनट पैरों को ऊपर नीचे करें।

* बिस्तर पर लेटे हैं तो पैरों के नीचे तकिया लगाकर बार बार दबाएं।

* बिस्तर से उठकर दो से पांच मिनट हाथ पैरों को गर्म करें।

* गठिया-बुजुर्ग मरीज इन दिनों सीढि़यों पर चढ़ने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed