{"_id":"588b694b4f1c1b165dcf404c","slug":"over-100-villages-black-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से गढ़ समेत 100 से ज्यादा गांवों में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से गढ़ समेत 100 से ज्यादा गांवों में ब्लैक आउट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
ब्लैक आउट
- फोटो : amar ujala
लाइन में फाल्ट से गढ़-ब्रजघाट समेत सौ से अधिक गांवों की बिजली 22 घंटे से भी अधिक समय तक गुल रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते लाइन में आए फाल्ट से बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गढ़,
विज्ञापन
ब्रजघाट समेत नानपुर, बहादुरगढ़, सलारपुर, झड़ीना, कुलपुर, अठसैनी, लठीरा, भगवंतपुर समेत सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश के कारण बिजली कर्मचारी फाल्ट तलाश नहीं कर सके।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बारिश बंद होने के बाद फाल्ट को तलाश कर ठीक किया गया। इसके बाद शुक्रवार शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। 22 घंटों तक बिजली न आने से ग्रामीणों को पीने के पानी समेत पशुओं के चारे के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसे ठीक कराकर शाम चार बजे आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।