{"_id":"67a104be2d2bc5a7c806c266","slug":"orders-to-recover-rs-35-lakh-for-stamp-theft-from-land-mafia-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119960-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भूमाफियाओं से स्टांप चोरी के 35 लाख वसूलने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भूमाफियाओं से स्टांप चोरी के 35 लाख वसूलने के आदेश
विज्ञापन
हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने स्टांप चोरी के मामले में निर्णय सुनाते हुए कुछ लोगों से करीब साढ़े 35 लाख 57 हजार रुपये वसूलने के आदेश किए हैं। साथ ही डीएम ने भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण को निर्देंशित किया है।
पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसने क्षेत्र में अवैध रूप से अर्जित धन को निवेश करने के लिए अवैध कालोनी विकसित कर बड़ा आयकर व स्टांप चोरी करने वालों की प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने सुशांत बंसल व उसके साथी प्रेमचंद के द्वारा करीब सौ करोड़ की गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की।
जिस पर मुख्यमंत्री के उपसचिव द्वारा प्रमुख सचिव राजस्व को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। मामले की जांच सहायक महानिरीक्षक निबंधक हापुड़ द्वारा की गई। जिसमें भारी स्टांप चोरी पाई गई। मामले को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष वाद चला। जिसमें जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने मामले की सुनवाई पूरी होने पर निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सुशांत बंसल व उसके साथी प्रेमचंद पर 16 लाख 45 हजार सात सौ रुपये के स्टांप चोरी तथा पचास हजार रुपये अर्थदंड के वसूलने के आदेश किए हैं। साथ ही स्टांप चोरी की धनराशि पर 22 अक्तूबर 2018 से अभी तक डेढ़ प्रतिशत के ब्याज दर से 18 लाख साठ हजार रुपये भी वसूलने के आदेश किए हैं। यानी सुशांत बंसल व प्रेमचंद से कुल 35 लख 57 हजार रुपये वसूले जाएंगे।