फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Only one company reached the employment fair, 25 candidates were selected

Hapur News: रोजगार मेले में पहुंची सिर्फ एक कंपनी, 25 अभ्यर्थियों का किया चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Only one company reached the employment fair, 25 candidates were selected
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने पहुंचे लोग। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित इंदिरा गांधी आईटीआई में लगे रोजगार मेले में बृहस्पतिवार को सिर्फ एक कंपनी ही पहुंची। जबकि 50 अभ्यर्थी नौकरी पाने के लिए लाइन में लगे। साक्षात्कार के बाद स्टील कंपनी के लिए 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, हालांकि इसमें नौकरी के लिए 25 अभ्यर्थियों में श्रेष्ठ का चयन होगा।

बेरोजगारी बढ़ रही है, युवाओं को उनकी काबिलियत के अनुसार नौकरी नहीं मिल रही। रोजगार मेले में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले भी दस्तावेज लेकर चक्कर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी आईटीआई में रोजगार मेला लगाया गया। लेकिन यह मेला निम्न स्तर का ही रहा, क्योंकि इसमें अधिकारी एक ही कंपनी को बुला सके, जबकि पहले चार कंपनी आने का दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन


ऑनलाइन और ऑफ लाइन आवेदन करने वाले 50 अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल हुए। स्टील कंपनी के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। दरअसल, कंपनी में गार्ड, गन मैन, कंप्यूटर ऑपरेटर के पद हैं, जिनकी संख्या संख्या सिर्फ 15 है। कंपनी ने 25 अभ्यर्थियों का चयन किया है। इसमें दूसरे चरण में दस अभ्यर्थी और बाहर हो जाएंगे। जबकि 25 अभ्यर्थी पहले ही दिन बिना नौकरी मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सेवा योजना अधिकारी अनिल गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया है। कुल 50 अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए थे। वंचित अभ्यर्थियों के लिए आगे भी रोजगार मेला लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed