फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One step nutrition will prevent maternal and child mortality

Hapur News: एक कदम सुपोषण रोकेगा मातृ-शिशु मृत्यु दर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
One step nutrition will prevent maternal and child mortality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
मातृ शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सात जून से एक कदम सुपोषण अभियान शुरू होगा। इसमें गर्भवतियों को गर्भावस्था और प्रसवोपरांत पोषण की जरूरत को समझाया जाएगा, साथ ही सैम बच्चों के चिंहांकन और प्रबंधन पर भी जागरूकता फैलायी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग और समेकित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) मिलकर गर्भवती और धात्री महिलाओं की काउंसलिंग करेंगे और जरूरी सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराएंगे। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर तीव्र अति कुपोषित (सैम) बच्चों का चिन्हांकन कर पुष्टाहार उपलब्ध कराएंगी और साथ ही चिकित्सकीय प्रबंधन भी कराएंगी।
विज्ञापन

एसीएमओ (आरसीएच) डॉ.प्रवीण शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था और प्रसवोपरांत महिलाओं को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। गर्भ में बच्चा मां के शरीर से ही अपना पोषण प्राप्त करता है और प्रसवोपरांत स्तनपान से। दोनों की परिस्थितियों में मां को अतिरिक्त पोषण जरूरी होता है। अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यही बात घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को बताएंगी और साथ में खानपान को लेकर भी काउंसलिंग करेंगी। इतना ही नहीं अभियान के दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का आयोजन अब माह में चार दिन (एक, नौ, 16 और 24 तारीख को) किया जाता है। पीएमएसएमए के दौरान वृहद स्तर पर गर्भवती की जांच की जाती है ताकि आवश्यक होने पर समय रहते चिकित्सकीय प्रबंधन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed