फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one crore fraud from businessmen

Hapur News: जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से एक करोड़ हड़पे

Tue, 24 Sep 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 24 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
one crore fraud from businessmen
धौलाना। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन दिलाने का झांसा देकर प्रोपर्टी डीलरों ने मेरठ के कारोबारी से एक करोड़ की ठगी कर ली। पीडि़त को जब फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


तीर्थ पुत्र रघुवीर निवासी गांव बरकली नेकपुर मेरठ ने बताया कि उसका अपना कारोबार है। उसकी राजकुमार निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद व अनीस निवासी देहरा से जान पहचान थी। दोनों प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। राजकुमार और अनीस ने उसे भूमि दिलाने के नाम पर योजनाबद्ध तरीके से एक महिला राजदुलारी निवासी गांव खिचरा से मिलवाया। उन्होंने बताया कि वह अपनी भूमि को बेचना चाहती है। दोनों लोगों की मौजूदगी में राजदुलारी से जमीन का सौदा एक करोड़ रुपये मे तय हुआ था।
विज्ञापन


उसने राजदुलारी को राजकुमार व अनीस के कहने 75 लाख रुपये नकद व शेष 25 लाख रुपये चेक के माध्यम से दे दिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसे ठग लिया है। उसने मामले की शिकायत एसपी से की है। जिसके बाद एसपी के आदेश पर राजदुलारी, राजकुमार व अनीस के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed