{"_id":"67c1f3ad9370bde6670b67c5","slug":"on-the-orders-of-the-court-a-case-of-attempt-to-murder-was-registered-against-five-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120950-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर बाबूगढ़ थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व महिला के साथ अश्लीलता करने सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव भीकनपुर निवासी अमित रास्ते में उसके साथ अश्लीलता करता था। जिसके बारे में उसने अपने पति को बताया, जिस पर उनके पति ने अमित को उसके घर पर जाकर समझाया कि वह ऐसा न करें, लेकिन ऐसा होने पर अमित उनके पति से रंजिश रखने लगा।
20 अक्तूबर 2024 को उनके पति मजदूरी कर अपने घर आ रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे अमित, अशोक, आशीष, अमीचंद व मनीष ने उन पर लाठी-डडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को घटना स्थल की तरफ आता देख आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई, लेकिन इसके बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
जिसके बाद उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायाधीश के आदेश पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, अश्लीलता करने सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।