{"_id":"577941df4f1c1bf96f7f9c4c","slug":"on-july-10-sjenge-band-baja-barat","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जुलाई से फिर सजेंगे बैंड-बाजा-बारात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जुलाई से फिर सजेंगे बैंड-बाजा-बारात
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
womenia band
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो माह से बंद बैंड-बाजा और बारात अब 10 जुलाई से फिर शुरू हो रहे हैं। 13 जुलाई को भडरिया नवमी के चलते अबूझ साये का योग भी बन रहा है। जुलाई माह में सिर्फ चार दिनों तक ही साये का योग है। इसके बाद 15 जुलाई से देवशयनी एकादशी के बाद से शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। इस माह में चार दिनों तक पड़ने वाले सहालग के चलते फार्म हाउस, हलवाई और बैंड-बाजा सब बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
अक्षय तृतीय 9 मई के बाद से सहालग बंद हो गए थे। अब 10 जुलाई से फिर से सहालग की धूम शुरू होने वाली है। इस माह सिर्फ चार दिन ही शादियों के योग बन रहे हैं। इसमें 13 जुलाई को भडरिया नवमी पर अबूझ साये का योग है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि जुलाई माह में 10, 11, 12 व 13 जुलाई को ही शादी के योग बन रहे हैं। 15 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान शयन के लिए चले जाएंगे। उसके बाद शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। फिर 11 नवंबर को देवउठान एकादशी के दिन से ही शुभ कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, जुलाई माह में पड़ने वाले सहालग के लिए शहर के बैंड-बाजा, हलवाई, कैटर्स, फार्म हाउस आदि बुक हो चुके हैं। फार्म हाउस के संचालक दिनेश शर्मा ने बताया कि जुलाई में बंपर साये के चलते फार्म हाउस की कई महीनों पहले ही बुकिंग हो चुकी है। चार तारीखों के बाद नवंबर में बुकिंग है। बैंड संचालक फखरूद्दीन ने बताया कि एक साये में दो से तीन शिफ्टों में बाजा बुक है।