{"_id":"661d624e55e14c1084062d5a","slug":"old-men-vote-fro-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109624-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ और हापुड़ में 119 दिव्यांग और बुजुर्गों ने घर से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ और हापुड़ में 119 दिव्यांग और बुजुर्गों ने घर से किया मतदान
Mon, 15 Apr 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के वोट डलवाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू हुआ। गढ़ और हापुड़ में 15 टीमों ने 119 मतदाताओं को वोट डलवाए। यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा।
85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों को घर से वोट डालने की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। प्रत्याशियों के नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और सबसे पहले इन प्रत्याशियों के लिए पोस्टल बैलेट से वोट डाले गए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा सिंह ने पोस्टल बैलेट से वोट डालने के लिए 15 टीमों का गठन किया था।
जिले में कुल 5923 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है। इनमें से 106 मतदाताओं ने घर से वोट करने की सहमति दी है। जबकि जिले में 5763 मतदाता दिव्यांग हैं, इनमें से 186 ने भी घर से मतदान करने की सहमति दी। सोमवार को पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने का पहला दिन रहा। पांच टीमों ने हापुड़ व छह टीमें गढ़ में पहुंचीं। जिनमें हापुड़ में 66 में से 62 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। वहीं गढ़ में 61 में से 57 ने मतदान किया। चार लोग बाकी रहे हैं, जिनका मतदान मंगलवार को किया जाएगा। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल तक पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने के लिए टीमें घर-घर जाएंगी। सभी मत पत्रों को सील कराकर मेरठ भेजा जा रह है, मेरठ में ही इनकी मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाताओं ने दी स्वीकृति--
विधानसभा क्षेत्र वितरित 12 डी फार्म दी स्वीकृति
धौलाना 1479 37
हापुड़ 2133 39
गढ़मुक्तेश्वर 2311 30
दिव्यांग मतदाताओं ने दी स्वीकृति--
विधानसभा क्षेत्र वितरित 12 डी फार्म स्वीकृति दी
धौलाना 1457 22
हापुड़ 2228 27
गढ़मुक्तेश्वर 2098 31

बुजुर्ग मतदाताओं ने दी स्वीकृति
विधानसभा क्षेत्र वितरित 12 डी फार्म दी स्वीकृति
धौलाना 1479 37
हापुड़ 2133 39
गढ़मुक्तेश्वर 2311 30
दिव्यांग मतदाताओं ने दी स्वीकृति