फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   old man murder in love

Hapur News: प्रेम संबंध के शक में बुजुर्ग की गला रेतकर की हत्या

Sat, 03 Aug 2024 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Aug 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
old man murder in love
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में 62 वर्षीय सईद की पड़ोसी ने पत्नी से प्रेम संबंधों के शक में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने चारपाई पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो घंटे के बाद ही घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव शेरपुर में सईद अपने मकान में अकेला रहता था। उसके परिवार के लोग गाजियाबाद के अर्थला में रहते हैं। समय-समय पर सईद परिवार के लोगों पास आता-जाता था। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार रात को भी सईद खाना खाकर सोया था। लेकिन सुबह उसका लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। सूचना के बाद एसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ आशुतोष शिवम ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम को हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले। पुलिस ने हत्या की सूचना के दो घंटे बाद ही घटना का अनावरण कर हत्यारोपी पड़ोसी शरीफ अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सईद गांव में अकेला रहता था। इसलिए उसकी पत्नी ही उसके घर जाकर खाना देती थी। इस दौरान उसकी पत्नी और सईद के अवैध संबंध हो गए। जिसकी जानकारी मिलने पर वह अपने होश खो बैठा। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे घर में घुसकर उसने बरामदे में सो रहे सईद को दबोच लिया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी के घर में नल पर मिले खून के निशान -

फोरेसिंक टीम ने मृतक के घर के साथ ही आसपास में जांच की, तो खून के निशान मृतक के घर से लेकर आरोपी शरीफ के घर तक जा रहे थे। टीम शरीफ के घर पहुंची तो वहां नल पर खून के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि शुरुआती जांच में आरोपी पुलिस को बरगलाता रहा। पुलिस ने आसपास में लोगों से पूछताछ की तो आरोपी अन्य लोगों से पहले ही पुलिसकर्मियों को जवाब देता नजर आया। जिससे पुलिस को उस पर शक हो गया। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला खुल गया।


कोट-

पुलिस ने आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने पत्नी और मृतक के अवैध संबंध होने पर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मृतक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed