फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   old man died in accident

Hapur News: हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
old man died in accident
गढ़मुक्तेश्वर। अनुबंधित ढाबे पर चालक की लापरवाही से बस में बैठने के लिए जा रहा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की बेटी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नमन रेजीडेंसी कृष्णा सागर, मानसरोवर जयपुर, राजस्थान निवासी श्रद्धा जैन ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसके पिता सुनील जैन 17 अक्तूबर को परिवार के कुछ लोगों के साथ राजस्थान से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जिम कार्बेट पार्क रामपुर गए थे। जहां से वह 20 अक्तूबर को बस से लौट रहे थे। रात में बस गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर रूकी। करीब आधा घंटे बाद चालक ने चलने के लिए कहा, तो सभी सवारी बस में बैठने लगीं। जिनमें उसके पिता सबसे पीछे थे, जो बस में चढ़ने लगे, लेकिन इसी बीच चालक ने बस आगे बढ़ा दी। अनियंत्रित होकर उसके पिता नीचे गिर गए और बस के पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से परिवारजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेरठ ले जाया गया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान 21 अक्तूबर को उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाना समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed