{"_id":"6494864bc6abf393fa01d91f","slug":"officials-could-not-fill-the-potholes-on-the-road-hapur-news-c-30-1-137789-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: यह कैसी तैयारी, कांवड़ मार्ग के गड्ढे नहीं भरवा पाए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: यह कैसी तैयारी, कांवड़ मार्ग के गड्ढे नहीं भरवा पाए अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर।
पिछले 20 दिनों से डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा लगातार कांवड़ मार्ग समेत शिवालयों का निरीक्षण तो कर रहे हैं लेकिन, निरीक्षण का कोई असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। आदेशों के बाद भी सड़को, जर्जर खंभों की मरम्मत और खराब लाइटों को बदलवाने में अधीनस्थ दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही से कांवड़ियों को अव्यवस्थाओं के बीच से ही कांवड़ यात्रा में कदमताल करना पड़ेगा। पुरानी दिल्ली रोड पर लाइट नहीं लगी होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। मेरठ रोड की भी यही स्थिति है।
स्याना और मेरठ रोड पर गड्ढे ही गड्ढे
अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी कांवड़ मार्ग गड्ढों में तब्दील है। जबकि सीएम योगी ने क्षतिग्रस्त कांवड़ मार्गों की मरम्मत कराने के लिए आदेश दिए हैं। लेकिन अभी तक गड्ढों में तब्दील सड़कों की तरफ कोई अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचा है। नगर पालिका द्वारा गंगा नदी में लोगों को डूबने से बचाने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है। बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था नहीं हो पाई है।
नहीं हट सका हाईवे पर हुआ अतिक्रमण
नेशनल हाईवे-9 पर हजारों कांवड़िये गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा समेत दिल्ली की तरफ से गंगा जल लेकर रवाना होंगे। लेकिन अब तक नेशनल हाईवे पर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन नहीं हटवा पाया है। जिससे कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कैमरे पड़े हैं बंद
कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने में सिर्फ 11 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन न तो टूटी सड़कों को ठीक करा पाया है और न ही कांवड़ियों की सुरक्षा और संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए लगे सीसीटीवी ठीक हो पाए हैं। नक्का कुआं मंदिर, ब्रजघाट चेक पोस्ट, नेशनल हाईवे, आंबेडकर गेट समेत अन्य मार्गों पर लगे कैमरे बंद पड़े हैं।
बोले अधिकारी
कांवड़ यात्रा से पहले सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों के कांवड़ मार्गों के कैमरे ठीक करा दिए जाएंगे। ब्रजघाट नगर पालिका और गढ़ नगर के कैमरों को ठीक कराने के लिए पालिका ईओ से बात की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-- अंकित कुमार वर्मा, एसडीएम।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर।
पिछले 20 दिनों से डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा लगातार कांवड़ मार्ग समेत शिवालयों का निरीक्षण तो कर रहे हैं लेकिन, निरीक्षण का कोई असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। आदेशों के बाद भी सड़को, जर्जर खंभों की मरम्मत और खराब लाइटों को बदलवाने में अधीनस्थ दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही से कांवड़ियों को अव्यवस्थाओं के बीच से ही कांवड़ यात्रा में कदमताल करना पड़ेगा। पुरानी दिल्ली रोड पर लाइट नहीं लगी होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। मेरठ रोड की भी यही स्थिति है।
स्याना और मेरठ रोड पर गड्ढे ही गड्ढे
अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी कांवड़ मार्ग गड्ढों में तब्दील है। जबकि सीएम योगी ने क्षतिग्रस्त कांवड़ मार्गों की मरम्मत कराने के लिए आदेश दिए हैं। लेकिन अभी तक गड्ढों में तब्दील सड़कों की तरफ कोई अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचा है। नगर पालिका द्वारा गंगा नदी में लोगों को डूबने से बचाने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है। बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
नहीं हट सका हाईवे पर हुआ अतिक्रमण
नेशनल हाईवे-9 पर हजारों कांवड़िये गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा समेत दिल्ली की तरफ से गंगा जल लेकर रवाना होंगे। लेकिन अब तक नेशनल हाईवे पर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन नहीं हटवा पाया है। जिससे कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कैमरे पड़े हैं बंद
कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने में सिर्फ 11 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन न तो टूटी सड़कों को ठीक करा पाया है और न ही कांवड़ियों की सुरक्षा और संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए लगे सीसीटीवी ठीक हो पाए हैं। नक्का कुआं मंदिर, ब्रजघाट चेक पोस्ट, नेशनल हाईवे, आंबेडकर गेट समेत अन्य मार्गों पर लगे कैमरे बंद पड़े हैं।
बोले अधिकारी
कांवड़ यात्रा से पहले सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों के कांवड़ मार्गों के कैमरे ठीक करा दिए जाएंगे। ब्रजघाट नगर पालिका और गढ़ नगर के कैमरों को ठीक कराने के लिए पालिका ईओ से बात की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।