{"_id":"650dc84fdf4b3274f509ca14","slug":"officer-take-oath-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3214-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
Fri, 22 Sep 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। स्वच्छता से ही सेवा कचरा मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सभागार में डीएम प्रेरणा शर्मा ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कुछ समय निकालकर श्रमदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को साल में 100 घंटे, सप्ताह में दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता करने की शपथ दिलाई। घर, गली, कार्य स्थल, गांव और देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। खुद गंदगी न करने, अन्य को भी न करने देने का संकल्प भी दिलाया। जिला पंचायत राज अधिकारी विरेंद्र सिंह ने स्वच्छता ही सेवा कार्य क्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर सीएमओ डा सुनील त्यागी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा प्रमोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।